4 जुलाई 2012 - 19:30

क्षेत्रीय देशों के दुश्मनों ने ज़ायोनी शासन को बचाने के लिए अपने सारे साधन और सूत्रों का उपयोग करना शुरू कर दिया हैं

सीरिया के संसद सभापति ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ. अहमदीनेजाद से गुरुवार रात तेहरान में मुलाकात की। इस बैठक में राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने कहा कि क्षेत्रीय देशों के दुश्मनों ने ज़ायोनी शासन को बचाने के लिए अपने सारे साधन और सूत्रों का उपयोग करना शुरू कर दिया हैं।राष्ट्रपति श्री अहमदी नेजाद ने सीरिया के संसद सभापति मोहम्मद जिहादुल लेहाम से भेंट में कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां क्षेत्र पर फिर से काबिज होने के लिए अपनी सारी शक्ति का उपयोग कर रही हैं ताकि ज़ायोनी शासन को बर्बादी से बचालें।उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन बर्बादी की ओर रहा है लेकिन क्षेत्र के देशों के दुश्मन उसे मुक्ति देने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है कि क्षेत्र की कुछ सरकारों ने इस तथ्य की अनदेखी करते हुए कुछ दिनों और सत्ता में रहने के उद्देश्य से ज़ायोनी शासन से खुफिया संपर्क स्थापित कर लिए हैं। राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने कहा कि वर्चस्व पसंद देशों से लोकतंत्र की बहाली और आज़ादी और सम्मान के बारे में दावे सफेद झूठ हैं क्योंकि केवल उन्हें अपने हितों की चिंता है। उन्होंने बल दिया कि यह क्षेत्रीय देशों और सीरिया की जनता को भी अधिकार है कि वह बाहरी हस्तक्षेप के बिना अपना अधिकार इस्तेमाल करे।समाचार समाप्त.......166